
कई देशों में शिक्षा प्रदान कर अपनी विद्वता से समाज को मजबूती प्रदान करने वाले डॉक्टर भूषण सिंह 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. भूषण सिंह के लिए महाविद्यालय परिवार ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में अगले दिन 01 फरवरी 2026 को किया गया। डॉ. भूषण सिंह के दृढ़तापूर्वक चिंतन के साथ पुराने भवन से नय भवन का सफ़र संघर्ष का रहते हुए भी आदर्शपूर्ण रहा है। 26 जनवरी 2026 की तैयारियों से लेकर लंबे समय से शिक्षकों / प्रोफेसरों के हक के मानदेय देकर भी हर एक का विश्वास जीता।
महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय सोनपुर में कई उतार चढ़ाव हुआ और बहुत मजबूती के साथ डाॅ. भूषण सिंह ने महाविद्यालय के हितों पर मजबूत क़दम उठाए। जब बड़े भाई तुल्य डॉ. भूषण सिंह को महाविद्यालय परिवार से सेवानिवृत्ति के लिए उपस्थित हुए तो मन भर गया। व्यक्तिगत रिश्तों में और महाविद्यालय के परिसर का साथ हमेशा मजबूती प्रदान करती हैं।

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय सोनपुर के नए परिसर मे निवर्तमान प्राचार्य डॉ भूषण सिंह के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक डॉक्टर विनय कुमार सिंह, गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य सह महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर परमेन्द्र रंजन सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय सोनपुर के नए प्राचार्य प्रोफेसर विनय कुमार सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया। जिसके लिए डाॅ. भूषण सिंह ने शुभकामनाएं दी।

इस समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महोदय ने वचन दिया कि इस महाविद्यालय के बुरे दिन अब ख़त्म हुए नया सवेरा हुआ है। हर संभव सहायता कर इसके खोई गरिमा को वापस लायेंगे। समारोह को सम्बोधित करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा पायेगा। एक साल में इस महाविद्यालय को अपनी खोई प्रतिष्ठा को वापस लौटाया जायेगा।
समारोह का संचालन डॉक्टर भूपेश प्रसाद मिश्र भूपेश ने किया । इस समारोह के आयोजन प्रो जितेंद्र कुमार शुक्ल, प्रो रामनाथ राय, प्रो अशोक कुमार राय, प्रो मनोज राय, प्रो संगीता कुमारी, प्रो पल्लवी कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।